फरीदाबाद,17 अगस्त : फरीदाबाद के सेक्टर 12 में विधानसभा चुनाव के दौरान आयोजित की गई जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए आज देश के गृहमंत्री अमित शाह को पहुंचना है.जिसको लेकर फरीदाबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई। इसी कड़ी सुरक्षा के बीच जब मीडिया कर्मी रैली स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उनके साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने ना केवल धक्का मुक्की की बल्कि उनके साथ बदतमीजी भी की जिसका विरोध हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के मीडिया सलाहकार जोगिंदर रावत ने मीडिया कवरेज करने के लिए पत्रकार को अंदर जाने के लिए बोला तो पुलिसकर्मी उनसे भी बदसलूकी करते हुए नजर आए ।
पुलिसकर्मी के इस रवैए को देख कर मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी की हाथ तक जोड़ने पड़े. उन्हें यह कहना पड़ा कि बीजेपी की रैली है कृपया इस रैली को आप खराब ना करें। इसके बाद जोगिंदर रावत भी रैली में माहौल न बिगड़े इसके चलते अलग हो गए। लेकिन कई मीडिया कर्मी पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के बर्ताव से खासा नाराज नजर आए ।
इस मौके पर एक निजी न्यूज़ चैनल के संवाददाता रुपेश और संदीप ने बताया कि चेकिंग के नाम पर मीडिया कर्मियों को न केवल परेशान किया जा रहा है बल्कि उनसे बदतमीजी भी की जा रही है. एक जगह नहीं मीडिया कर्मियों को पांच-पांच जगह चेक किया जा रहा है. इससे मीडिया कर्मियों को कवरेज करने में परेशानी हो रही है। वहीं उन्होंने बताया की बीजेपी की रैली का माहौल भी बिगड़ रहा है कुछ पुलिसकर्मी सुरक्षा के नाम कार बीजेपी की इस रैली के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की रैली में कड़ी सुरक्षा तो होनी चाहिए लेकिन मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह के से व्यवहार करना भी ठीक नहीं है।







