Home Faridabad गेस्ट टीचरों को रिलीव करने के विरोध में गेस्ट टीचर...

गेस्ट टीचरों को रिलीव करने के विरोध में गेस्ट टीचर पहुंचे शिक्षा मंत्री के आवास पर

125
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर गेस्ट टीचरों  ने पहुंचकर अपनी समस्याए रखी.जिले के गेस्ट टीचर शिक्षा मंत्री सीमा रेखा के आवास पर पहुंचे और शिक्षा मंत्री की गैर मौजूदगी में उनके पति एडवोकेट अश्विनी त्रिखा के सामने अपनी समस्या रखी. गेस्ट टीचर्स ने बताया कि शिक्षा अधिकारी ने बिना काउंसलिंग के कई गेस्ट टीचर्स को दूरदराज क्षेत्रो में पोस्टिंग के आदेश दिए है।
शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर गेस्ट टीचर्स को दिया गया आश्वासन
 गेस्ट टीचर के जिला प्रधान रघुवत ने बताया कि बीती 27 तारीख को शिक्षा विभाग में गेस्ट टीचर को समायोजित करने के लिए पॉलिसी बनाई थी,लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने उस पॉलिसी को फॉलो ना करते हुए और बिना काउंसलिंग के सभी को स्टेशन दे दिए.जबकि शिक्षा मंत्री के कार्यालय से निर्देश दिया गया था कि फिलहाल लिस्ट को होल्ड पर रखा जाए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर्स को रिलीव कर दिया.जिसको लेकर वह शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे थे,लेकिन शिक्षा मंत्री नहीं मिली. हालांकि  उनके कार्यालय से आश्वासन देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया है कि जब तक शिक्षा मंत्री संज्ञान नहीं लेती तब तक लिस्ट को होल्ड पर रखें। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरप्लस टीचर्स को जहां-जहां खाली जगह है वहां पर पोस्टिंग दी जाए। उन्होंने बताया कि यहां 189 टीचर सरप्लस है जिनमें से शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा पॉलिसी के विरुद्ध 63 टीचर को रिलीव करने के आर्डर दिए हैं जो की बिल्कुल गलत है इन टीचर्स को भी पोस्टिंग दी जाए। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के कार्यालय से उन्हें जो आश्वासन मिला है, उस पर वह उम्मीद रखते हैं कि उनकी समस्या का समाधान होगा।
शिक्षा अधिकारी को दिए गए ऑर्डर को होल्ड पर रखने के निर्देश 
वहीं शिक्षा मंत्री  की गैर मौजूदगी में उनके आवास पर पहुंचे गेस्ट टीचरों से शिक्षा मंत्री के पति एडवोकेट अश्विनी त्रिखा ने बात की और जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस मैटर पर संज्ञान नहीं लेती तब तक रिलीव ऑर्डर की लिस्ट को होल्ड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर की जो भी शिकायत और मांगे हैं उसका समाधान किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here