Home Haryana विदेशी तकनीक से तैयार किया जा रहा हरियाणा का पहला रोप-वे, प्रोजेक्ट...

विदेशी तकनीक से तैयार किया जा रहा हरियाणा का पहला रोप-वे, प्रोजेक्ट के बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

140
0

नारनौल (एकता): हरियाणा में पहला रोप-वे तैयार किया जा रहा है। पहली बार नारनौल में ढोसी की पहाड़ियों पर 45 करोड़ रुपए में रोप-वे बनेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बता दें कि जल्द ही यह जनता को समर्पित किया जाएगा।

सरकार और केंद्र ही इसका सारा खर्चा उठाएगी। जानकारी के मुताबिक जमीन से पहाड़ी तक जाने के लिए करीब 900 मीटर की लंबाई का बनने वाला रोप-वे विदेशी (स्वीडन) तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसका डिजाइन भी खास तैयार किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अच्छी स्टील से कवर होगा। जो कि सैलानियों को काफी पंसद भी आएगा। इस प्रोजेक्ट के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here