चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर शिक्षा घोटाले में सीबीआई की एफआईआर पर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता पिछले नौ दस साल से बीजेपी की योजनाओं से तो त्रस्त है, लेकिन अब वो परतें खुलने लगी हैं जिससे पता चलता है कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
2014 से 2016 तक 4 लाख बच्चों का करवाया फर्जी दाखिला
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सीबीआई ने शिक्षा घोटाल में एफआईआर दर्ज की है। उस एफआईआर का मकसद जितना जांच करना है उससे ज्यादा बीजेपी नेताओं को बचाना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014 से 2016 तक दो साल में सरकारी स्कूलों में 4 लाख बच्चों का फर्जी दाखिला दिखाया गया। इन बच्चों के नाम पर वजीफे, मिड डे मील और वर्दी के करोड़ों रुपए गबन कर लिए। बीजेपी के शीर्ष नेताओं और उस समय के शिक्षामंत्री के शह के बिना पूरे हरियाणा में इतना बड़ा फर्जी दाखिले का घोटाला संभव नहीं है।अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही ये सीबीआई ने एफआईआर की है। सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल पहले 2019 में कहा था कि एसबीआई तीन महीने में जांच करके रिपोर्ट फाइल करे। उस केस में ऐसे सुबुत और आंकड़े मौजूद हैं कि सीबीआई को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज करने में पांच साल लगा दिए। क्योंकि बीजेपी के बड़े नेताओं को बचाना था।
आम आदमी पार्टी 15 जुलाई तक हर गांव में पहुंचेगी
वहीं हरियाणा में आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने पहले की सरकारों ने बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं दे पाई। इसलिए आम आमदी पार्टी हरियाणा में तीसरा सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जेजेपी, इनेला और बसपा के 30 उम्मीदवारा से ज्यादा वोट मात्र कुरुक्षेत्र लोकसभा में लिए। आम आदमी पार्टी जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनता के पास बीजेपी के भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की नीतियों को लेकर जा रही है। दिल्ली में हुई बैठक में आम आदमी पार्टी ने आने वाले समय में होने वाले कैंपेनिंग और रैलियों पर चर्चा की। जिसमें शीर्ष नेतृत्व से तमाम लिडरशिप पहुंचेगी जिसमें सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, डॉ. संदीप पाठक और संजय सिंह समेत सभी को हरियाणा में आमंत्रित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी 15 जुलाई तक हर गांव में पहुंचेगी और जनता के मुद्दों को जाना जाएगा।







