Home Haryana पहली ही बारिश में पलवल बस स्टैंड का परिसर हुआ जलमगन…लोग...

पहली ही बारिश में पलवल बस स्टैंड का परिसर हुआ जलमगन…लोग हो रहे परेशान

215
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पहली ही बारिश में सरकार और प्रशासन के सभी दावों की पोल खुल दी है.बारिश के बाद पलवल बस स्टैंड का परिसर जलमगन हो गया जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को पानी में से गुजर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन विभाग की तरफ से इस समस्या को तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज कर्मियों का कहना है की यह समस्या नई नही है वर्षों से यही हालात रहते हैं।
 पलवल में बारिश होने से बस स्टैंड परिसर जलभराव होने से डूब गया हैं। पलवल बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी इतना भरा हुआ हैं की यात्रियों को बस स्टैंड के अंदर बाहर जाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं बस स्टैंड कर्मचारियों ने बताया की पलवल बस स्टैंड में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। हर साल इसी तरह बस स्टैंड पानी से लबालब हो जाता है लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देता। वही इस समस्या से रोडवेज को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अगर इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो मानसून में यात्रियों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here