महेंद्रगढ़ (एकता): हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 152-D पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी एक बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि हादसे के समय बस में 40 के करीब यात्री सवार थे और वह महम से विधायक बलराज कुंडू की नांगल चौधरी से शुरू होने वाली पदयात्रा में जा रहे थे। इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए उनके हलके से करीब 40 लोगों से भरी एक बस नांगल चौधरी आ रही थी।
इस दौरान 152डी पर बस एक ट्रक से टकरा गई।पुलिस ने बताया कि चालक गलत साइड में अपनी बस चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक चालक राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी करीब 45 वर्षीय स्वर्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।







