Home Rohtak बीजेपी नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा बोले अगर पार्टी देती है टिकट...

बीजेपी नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा बोले अगर पार्टी देती है टिकट तो भूपेंद्र हुड्डा को जीत का सेहरा नहीं बाँधने दूंगा

188
0
रोहतक,29 अगस्त ( TSN)- हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा  ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अगर पार्टी नें उन्हें टिकट दिया तो वे गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा  को इस बार हार का सामना करवायेंगे और तीसरी बार भाजपा कि हरियाणा में सरकार बनेगी.
कृष्ण मूर्ति हुड्डा  ने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई कि हॉट सीट पर इस बार भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ मैं चुनाव लड़ूंगा और भूपेंद्र हुड्डा को जीत का सेहरा नहीं बाँधने दूंगा. उन्होंने कहा कि  भूपेंद्र हुड्डा और उनका  परिवार चुनाव जितने के बाद कभी भी चुनाव जितने के बाद अपनी विधानसभा में नहीं गए और इस बार उनका परिवार घर घर और गली गली वोट मांगते फिर रहे है.कृष्ण मूर्ति हुड्डा  ने कहा कि कांग्रेस नें 10 साल  के शासन  काल में इतनी नौकरी नहीं दी.जबकि भाजपा के राज में ज्यादा नौकरी लगी.कांग्रेस पार्टी के राज में खर्ची  पर्ची का बोल बाला था.जबकि हमारी सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी मिली.इस बार चुनाव में बाप बेटों को भ्रामक प्रचार नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र हुड्डा को हराकर इतिहास रचेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here