Home Business/Education हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया जुलाई से, एसीपी से...

हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया जुलाई से, एसीपी से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भी भरोसा

301
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया जुलाई माह से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों को एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने के लिए भी सरकार ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की मांगों पर सहमति जताते हुए जल्द समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी, महासचिव बलजीत पूनिया और कोषाध्यक्ष चतर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचा और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ये थीं प्रमुख मांगे

  • सभी प्राथमिक स्कूलों में मुख्य शिक्षक का पद सृजित कर पदोन्नति दी जाए।
  • अंतर-जिला स्थानांतरण और सामान्य तबादला प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।
  • स्कूलों में नियमित सफाईकर्मी और चपरासी की नियुक्ति की जाए।
  • शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न लिए जाएं।
  • पदोन्नति व एसीपी में 50% अंकों की बाध्यता खत्म कर आसान प्रक्रिया लागू की जाए।
  • वंचित शिक्षकों को एसीपी का लाभ दिया जाए और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
  • मेडिकल लीव और कैशलेस चिकित्सा सुविधा को भी लागू करने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया है। जुलाई से शुरू होने वाली तबादला प्रक्रिया के लिए शिक्षकों में उम्मीद का माहौल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here