Home Haryana कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर...

कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक

130
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुरुक्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी और युवा नेता सुमित हिंदुस्तानी ने की. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड़ सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
मीडिया से बातचीत में सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से प्रयास किया और इसकी बदौलत हम आज हर गली मोहल्ले और गांव तक अपनी पहुँच बना सके हैं. सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लोग पूरी तरह तैयार हैं और इस बार हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता देने का मन बना चुकी है.इस मौके पर सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही अपने भावी उम्मीदवारों से आवेदन लेने शुरू कर देगी. उन्होंने  कहा की कल करनाल में जो घटना हुई है वह घटना एक मीडिया हाइप संगठन समझी साजिश हो सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here