कालका : चन्द्रिका (TSN)-आम आदमी कार्यालय कालका में आज जिला अध्यक्ष द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए lरंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।
रंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा अरविंद केजरीवाल की जन्म भूमि है और यहां की जनता उनको आशीर्वाद जरूर देगी. उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी और हरियाणा में सुशासन स्थापित करेगी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, ब्लॉक प्रधान प्रवीण कुमार मौजूद रहे.







