Home politics BJP के इशारे पर कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय...

BJP के इशारे पर कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने लड़ा चुनाव -AAP

150
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बीजेपी व इनेलो में मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के इशारे पर ही इनेलो ने कुरूक्षेत्र सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। लेकिन इनेलो, जेजेपी, बीएसपी समेत अन्य सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं ने मन से काम किया। जिसके बदौलत उन्हें कुरूक्षेत्र में 5 लाख 13 हजार वोट मिले। कानूनी तौर पर इनेलो का चुनाव निशान चश्मा अब उनका नहीं रहा, यह बात अलग है कि बीजेपी मिलीभगत कर एक बार और यह चुनाव निशान दिलवा दे।सुशील गुप्ता गुरूवार को रोहतक में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में करेगी संगठन को मजबूत 
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने  कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पार्टी से ही लगता है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से बीजेपी इस कदर डरी हुई थी कि अपने कैडर से उम्मीदवार भी नहीं बना पाई और उद्योगपति नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाने पर मजबूर हुई। एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि पूरे हरियाणा में अगर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस उम्मीदवारों की मदद नहीं करती तो चुनाव परिणाम कुछ और ही होते क्योंकि कुछ सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार बहुत कम अंतर से जीते हैं।वहीं, सुशील गुप्ता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय किया गया है कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला पार्टी प्रमुख का 
सुशील गुप्ता ने  कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के बारे में किसी भी पार्टी की राज्य इकाई फैसला नहीं करती, इस बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। इसलिए विधानसभा चुनाव के संबंध में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार को पिछले साल से सबक लेते हुए युद्ध स्तर पर बाढ़ को पहले से ही रोकने के प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले साल आई बाढ में हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी और जान माल का भी नुकसान हुआ था लेकिन हरियाणा सरकार ने कोई सबक नहीं लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में सुशील गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा सरकार अपने हिस्से का पानी राजस्थान को दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here