रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक में एमडीयू सभागार में आज प्रदेश स्तरीय समारोह आयोजित होगा. इस प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायाब सैनी लाभार्थियों को 30-30 वर्ग गज के प्लॉट का आवंटन करेंगे।
एमडीयू के टैगोर सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक, झज्जर, जुलाना, सफीदों, गोहाना व रेवाड़ी के लाभार्थियों को आवंटित प्लॉट का प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जबकि करनाल, पिंजौर, जगाधरी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फतेहाबाद व सिरसा के लाभार्थियों को ऑनलाइन वेब लिंक के माध्यम से आवंटन पत्र बांटे जाएंगे।







