कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव के चलते हरियाणा का सियासी पारा उफान पर है। हॉट सीट बन चुकी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता आए दिन विपक्षी उम्मीदवारों को बड़े बड़े झटके देते जा रहे हैं। दो दिनों में जहां एक पूर्व सिंचाई मंत्री, नगर परिषद् की उपाध्यक्ष, 06 पार्षदों ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.वहीं 100 से अधिक सरपंचों ने भी डॉ सुशील गुप्ता को खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। वहीं कैथल नगर परिषद् की वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि भी 06 पार्षदों सहित भाजपा का दामन छोड़ AAP में शामिल हो चुकी है। वहीं गुप्ता को सरपंचों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। पिछले कल शाहबाद ब्लॉक के 76 में से 70 सरपंचों और आज सीवन ब्लॉक के 40 सरपंचों ने भी डॉ. सुशील गुप्ता को अपना समर्थन दे दिया है। डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि सरकार ने ई-टेंडरिंग ला कर असंवैधानिक तरीक़े से पंचायतों-सरपंचों के अधिकार छीन लिए हैं। गुप्ता ने सरपंचों को विश्वास दिलाया कि वे सरपंचों को उनका हक़ दिलाकर रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जाना पड़े या केंद्र के ख़िलाफ़। मंगलवार को गुहला से जेजेपी के विधायक ईश्वर सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने भी इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जिससे डॉ सुशील गुप्ता को भी क्षेत्र में भारी बढ़त मिल सकती है। हरियाणा दौरे पर रहे आम आदमी पार्टी नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, “कलियुग के इस धर्म युद्ध में पूरा कुरुक्षेत्र हमारा साथ दे रहा है, कुरुक्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है, कौरवों की तरह राज करने वाली भाजपा को इस बार हराना है।







