फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-फरीदाबाद में ईद उल अजहा यानी बकरीद के त्यौहार को लेकर फरीदाबाद की तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है. जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और पुलिस के आला अधिकारीयो द्वारा त्योहार को शांतिपूर्वक बनाए जाने को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं । गर्मी के मौसम को देखते हुए कई जगह सुबह 8:00 से पहले ही नमाज अदा की गयी औऱ त्योहार को लेकर मुस्लिम भाई बहनों में बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है । मस्जिदों से तमाम मुस्लिम भाइयों को ईद का त्योहार भाईचारे के साथ बनाने की अपील की गई ।
बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि आज ईद-उल-जुहा यानी बकरीद है और इस दिन एक दूसरे के गले मिलने से जहां गिले शिकवे दूर होते हैं.वही ऐसा लगता है मानो सारे जहां की खुशियां मिल गई l उन्होंने बताया कि बकरीद की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम ने की थी। उन्होंने ही सबसे पहले कुर्बानी देना शुरू किया था। एक बार अल्लाह ने उनसे सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने के लिए कहा था। तब पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी करने का फैसला लिया था जो उन्हें सबसे प्यारा था। जब वे अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए जा रहे थे तो अल्लाह ने खुश होकर उनके बेटे की जगह एक बकरा भेज दिया और तभी से बकरीद के दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है ।







