सोनीपत ( TSN)- दिल्ली एनसीआर समेत सोनीपत में एयर क्वालिटी इंडेक्स 399 पर पहुंच गया है । ऐसे में ग्रेप 4 लागू कर दिया गया है और पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए जिला प्रशासन द्वारा 12 सदस्य टीम नियुक्त की गई है ।सभी को पॉल्यूशन रोकने के लिए कठोर निर्देश दिए गए हैं, वही इंडस्ट्री एरिया में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना करने के कारण हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल सोनीपत की टीम ने 3लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है । वहीं दो फैक्ट्री के दवारा पॉल्यूशन के चलते सैंपल लिए गए हैं और फैक्ट्री को बंद करवा दिया गया है, इसके अतिरिक्त दो डीजी सेट भी सील किए गए हैं ।
हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग के सोनीपत रीजनल प्रदीप कुमार ने बताया कि कल सोनीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स से 407 था, बढ़ते हुए प्रदूषण के चलते ग्रेप 4 लागू किया गया हैं । वही bs3 और bs4 के वाहनों को भी दिल्ली में एंट्री बैन की गई है, लेकिन हरियाणा में इस प्रकार से कोई एंट्री बैन नहीं है । वहीं उन्होंने बताया कि ग्रेट 3 में निर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया गया था । ग्रेप 4 के अंतर्गत नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट, पब्लिक इंटरेस्ट प्रोजेक्ट,सीवर लाइन पाइप समेत स्कूलों में क्लासेस को लेकर भी बैन लगाने का प्रावधान किया गया है ।हालांकि बढ़ते हुए पॉल्यूशन की स्थिति जिला उपायुक्त को पावर दी गई है । इसी के तहत पॉल्यूशन की स्थिति को देखकर जिला उपायुक्त स्कूलों में प्राइमरी तक स्कूलों को बंद कर सकते हैं । वहीं सरकारी माइनिंग की 2 साइट को भी बंद किया गया है ।







