Home Haryana संदीप सिंह के खिलाफ इनेलो महिला विंग ने खोला मोर्चा, हरियाणा सरकार...

संदीप सिंह के खिलाफ इनेलो महिला विंग ने खोला मोर्चा, हरियाणा सरकार को 15 दिन तक अल्टीमेटम

131
0

सिरसा (अंकुर कपूर): हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाने के मामले में अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। सिरसा में बुधवार को मीडिया से रू-ब-रू होते हुए इनेलो महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि बीजेपी जहां एक तरफ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है। वहीं बीजेपी के मंत्रियों के हाथों ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एक महिला कोच से एक मंत्री द्वारा छेड़छाड़ की घटना पिछले दिनों हुई। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हरियाणा में महिलाएं बीजेपी के राज में कितनी सुरक्षित हैं। महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने साफ तौर पर हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इनेलो महिला जिलाध्यक्ष ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here