Home Haryana तेंदुए का शावक बीच सड़क, कुत्तों के हमले से मची दहशत, मां...

तेंदुए का शावक बीच सड़क, कुत्तों के हमले से मची दहशत, मां अब भी जंगल में?

106
0

पंचकूला  | पंचकूला के पिंजौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवलोक मंदिर के पास एक तेंदुए का शावक लोगों को दिखाई दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शावक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए कुत्तों को भगा दिया और वन विभाग को तुरंत सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे पिंजौर गार्डन ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह शावक अपनी मां और एक अन्य बच्चे के साथ पास की नदी पर पानी पीने आया था, लेकिन वह रास्ता भटक गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मां तेंदुआ और दूसरा शावक कहां हैं? वन विभाग ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को जंगल और नदी के किनारे जाने से मना किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here