Home Business/Education हरियाणा के युवाओं को जल्द मिलेगी राहत, HSSC 30 जून तक घोषित...

हरियाणा के युवाओं को जल्द मिलेगी राहत, HSSC 30 जून तक घोषित कर सकता है 10 हजार पदों के नतीजे

116
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) लंबे समय से लंबित करीब 10 हजार पदों के परिणाम जून के अंत तक घोषित कर सकता है। इनमें ग्रुप D, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग विशेष याचिकाकर्ताओं के पद शामिल हैं।

कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों पर 2024 में हुई भर्ती प्रक्रिया को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हरी झंडी मिल चुकी है। वहीं ग्रुप D के 7596 पदों पर सरकार आयोग से चयन सूची जारी करने की सिफारिश कर चुकी है।

इसके अलावा हरियाणा पुलिस सिपाही के 5600 पदों की भर्ती भी फिलहाल रुकी हुई है। दस महीने बीत जाने के बावजूद न तो दौड़ की तिथि घोषित की गई है और न ही लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी हुआ है, जबकि उम्मीदवार लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि सभी लंबित नतीजों को जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here