Home Crime रेवाड़ी: महिला की हत्या के आरोपी ने पुलिस देखकर निगला ज़हर, अस्पताल...

रेवाड़ी: महिला की हत्या के आरोपी ने पुलिस देखकर निगला ज़हर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

217
0

रेवाड़ी । रेवाड़ी जिले के भटसाना गांव में एक महिला की सिलबट्टा मारकर हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस के पहुंचने पर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। गंभीर हालत में उसे रेवाड़ी से रोहतक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में झज्जर के पास उसकी मौत हो गई। मृतक आरोपी और महिला रिश्ते में देवर-भाभी थे।

9 जून को घर में घुसकर की थी वारदात

पुलिस के अनुसार, 9 जून को गांव भटसाना में एक महिला की उसके घर के भीतर ही हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पहचान गांव के ही अविवाहित युवक जितेन्द्र के रूप में हुई थी। वह अक्सर महिला का पीछा करता था और परेशान करता था।

घटना वाले दिन भी जितेन्द्र महिला का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो जितेन्द्र ने गुस्से में आकर घर में रखा पत्थर का सिलबट्टा उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को देखते ही निगला ज़हर

हत्या के बाद जितेन्द्र फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव के जोहड़ के पास देखा गया है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो जितेन्द्र ने पुलिस को देखकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रेवाड़ी से रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अब पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here