सोनीपत (एकता): हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अब शहीदों के नाम से प्रदेश के 509 स्कूल जाने जाएंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों की लिस्ट जारी कर दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक शहीदों को श्रद्धां+जलि देने के उद्देश्य से सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। इस लिस्ट में सोनीपत के 8 स्कूल शामिल हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से स्कूलों के नाम वहां के शहीदों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई है। अब स्कूलों का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों या वीर शहीदों के नाम पर रखने का फैसला लिया गया है। इसमें सोनीपत, गोहाना, कथूरा व खरखौदा खंड के दो-दो स्कूलों को शामिल हैं। इससे देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी।







