Home Haryana कोरोना के ‘कहर’ के बीच स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, महिला और...

कोरोना के ‘कहर’ के बीच स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, महिला और तीन साल की बच्ची आई चपेट में

205
0

हरियाणा: हरियाणा में स्वाइन फ्लू अपने पैर पसार रहा है। कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद लोगों में अब स्वाइन फ्लू का डर ज्यादा पैदा हो गया है। अब जगाधरी में एक महिला और तीन साल की बच्ची की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं। बता दें कि बच्ची को कुछ दिनों से खांसी और बुखार था। हालत में सुधार न होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बच्ची का सैंपल लिया था। वहीं, महिला को हार्ट सर्जरी के लिए मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैंपल लेने के बाद महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीजीआई प्रशासन की तरफ से दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। बच्ची और महिला के घर जाकर परिवार के हर सदस्य का सैंपल लिया लेकिन वह सब स्वस्थ निकले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here