यमुनानगर – अपने आप को हेल्दी रखने के लिए हम एक एक प्रोडक्ट सोच के और ब्रांडेड खरीदते है।चाहे वो हमारे ब्यूटी प्रोडक्ट हो चाहे नहाने का साबुन। लेकिन क्या आपको पता कि जो ब्रांड आप लेते है वो सही है या नही। इसी को लेकर आज ड्रग कंट्रोलर ने यमुनानगर में लक्ष्मी ट्रेडर पर रेड कर हार्पिक टॉयलेट क्लीनर, डिटोल साबुन, हैंड वाश,और बोरो प्लस क्रीम के सेंपल लिए।
ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस के फील्ड ऑफिसर को सूचना मिली थी कि यहाँ कुछ प्रोडक्ट नकली बेचे जा रहे है। जिसके बाद ड्रग कंट्रोलर को इसकी सूचना दी गई और पुलिस के साथ यहां रेड की गई। कंपनी के अधिकारी के अनुसार ब्रांड के और यहां वाले प्रोडक्ट के पैकिंग में भी अंतर है अभिनय लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा तो वही बोरोप्लस क्रीम को आयुर्वेदिक प्रोडक्ट होने के चलते आयुष्मान विभाग द्वारा जांच की जाएगी। यदि सैंपल फैलाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यमुनानगर के रादौर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स पर ड्रग्स कंट्रोलर ने पुलिस के साथ मिलकर रेड की। लेकिन जैसे ही ड्रग्स कंट्रोलर ने दुकान के अंदर पडे डिटोल साबुन की जांच की तो उन्होंने तुरंत मौके पर सैम्पल लेने वाले अधिकारी को भी बुला लिया। बता दे कि कंपनी को मिली शिकायत में यमुनानगर की कई दुकानों पर नकली प्रोडेक्ट मिलने की सूचना थी जिस पर कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर रादौर रोड की एक दुकान पर रेड करवाई गई कंपनी के अधिकारी के अनुसार वह पैकिंग देख कर ही अस्ली नकली को बता सकते है। और इस बात की उन्हें ट्रेनिंग भी मिली हुई है और ऐसे में कंपनी से आए लोगो ने डिटोल साबुन को तो गलत साबित कर ही दिया। साथ ही उन्होंने हारपिक की पैकिंग पर भी स्वाल खडे कर दिया और कहा कि अस्ली नकली की पैकिंग में और प्लासटिक में भी फर्क होता है और यही पर यही अंतर मिल रहा है जबकि बोरो प्लस को लेकर अधिकारी आयुष अधिकारी से जांच करवाने की बात कह रहे है।
दुकान में पडे हुए समान को बाहर निकालने के बाद तीनों बांडो के सैंपल लेने के बाद अब कार्रावाई की भी बात कह रहे है ।अधिकारियों के अनुसार डिटोल साबुन हारपिक और बोरो प्लस तीनों ही उन्हें नकली लग रही है ।जिनके उन्होंने सैंपल भी ले लिए है और सैंपल गल्त आने के बाद दुकानदार पर कार्रावाई की जाएगी। लेकिन वही दुकानदार अपने समान को सही बताते हुए उसे ओरिजनल बता रहा है फिल्हाल मार्केट में आना वाला यह समान कितना सही है और कितना गल्त यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिल्हाल अधिकारी कही न कही इन तीनों को ही नकली बता रहे है लेकिन साथ ही वह इनकी जांच करवाने के बाद ही अगली कार्रावाई करने की बात कह रहे है।







