अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। बता दें कि इस हादसे में महिला को चालक घसीटते ले गया। जिससे महिला की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा बलदेव नगर में हुआ।
बता दें कि हादसे में महिला गाड़ी के ऊपर ही गिर गई थी लेकिन कार चालक ने रोकने की बजाय उसे घसीटता ले गया। जैसे ही वहां भीड़ इकठ्ठी हुई कार सवार मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि महिला अपनी बेटी को बलदेव नगर चौक पर छोड़कर वापिस आ रही थी, तभी अंबाला कैंट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दी। एडिशनल एसएचओ विजय कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।







