अंबाला (अंकुर कपूर): गृह मंत्री अनिल विज ने नवरात्रि के अवसर पर मॉरिशस में मां अम्बे की आरती की। बता दें कि उन्होंने मॉरिशस संसद के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के साथ गंगा तालाब स्थित माता के मंदिर में पूर्जा-अर्चना भी की। इसके बाद महामायी का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर गृह मंत्री के भाई कपिल विज भी उनके साथ मौजूद थे। विज ने दुनिया में शांति और अमन कायम रखने के लिए महामायी से अरदास की और कहा कि दुनिया में सुख-शांति बनी रही और सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहें। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री 24 मार्च से मॉरिशस दौरे पर हैं।







