Home Haryana हथीन विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता नरेंद्र कुमार गर्ग ने पेश की...

हथीन विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता नरेंद्र कुमार गर्ग ने पेश की दावेदारी

445
0
पलवल,  28 अगस्त -प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है,ऐसे में संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में हथीन से कांग्रेसी नेता नरेंद्र कुमार गर्ग ने भी प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए हथीन विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनका कहना है कि  वो नौकरी छोड़कर इसलिए राजनीती में आये हैं ताकि हथीन क्षेत्र का विकास कराया जा सके।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र गर्ग ने कहा की आज हथीन  मुलभुत सुविधाओं  है, बिजली पानी स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसी मुलभुत सुविधाओं का क्षेत्र में अभाव है,इसलिए उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीती में आने का फैसला लिया है ताकि क्षेत्र का विकास किया जा सके। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी पेश करते हुए अपने आप को संभावित उम्मीदवार बताया है।  बता दें कि  नरेंद्र कुमार के पिता  गांव बहीन के सरपंच रह चुके हैं। नरेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि उनका परिवार पहले से ही लोगों की सेवा करता आया है और अब वह राजनीति में लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हथीन में बहुत सारी समस्याएं लोगों के सामने बनी हुई है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह उन समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। साथी उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस हाई कमान पर, उनको पूरा भरोसा है और टिकट उनको ही मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here