अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-देशभर में लोक सभा चुनाव का डंका बज चुका है, जहां भाजपा चुनाव प्रचार में ताबातोड़ प्रोग्राम कर रही है तो वही कांग्रेस ने अभी तक हरियाणा में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है.इसको लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए उन्हे सलाह दे है.
पूर्व मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ दुकान दुकान , घर घर जाकर प्रचार किया । इस दौरान विज ने कहा कि हमारा प्रचार जोरों पर है। इस दौरान विज ने कांग्रेस को नसीहत देते हर कहा कि अंबाला कैंट में एक दुकान में किराए पर बाराती मिलते है, अगर वो प्रत्याशी देते है तो कांग्रेस उनसे प्रत्याशी किराए पर ले सकते है। वही कल कांग्रेस की लोक सभा चुनावों को लेकर एक फेक लिस्ट वायरल हो रही थी जिसे लेकर विज ने कहा की फेक पार्टी की फेक लिस्ट जारी होना कोई बड़ी बात नहीं है।मीडिया से बात करते हुए अंबाला लोक सभा भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा की हम जगह जगह जाकर प्रचार कर रहे है और लोगो का भी हमे भरपूर समर्थन मिल रहा है।







