Home Haryana मणिपुर में फंसे हरियाणा के छात्र सुरक्षित लौटे घर, बताया कैसे बचाई...

मणिपुर में फंसे हरियाणा के छात्र सुरक्षित लौटे घर, बताया कैसे बचाई अपनी जान

201
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा के कई छात्र पढ़ाई के लिए मणिपुर में गए थे। लेकिन वहां पर हिंसा में वह फंस गए। वहां हालात इतने खराब हो गए थे कि हर किसी के लिए वहां से निकलना मुश्किल हो गया था। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा रहा था।


मीडिया सूत्रों के अनुसार आखिरकार हरियाणा की खट्टर सरकार ने कई छात्रों को सुरक्षित वहां से निकाला और घर पहुंचाया। सोमवार रात को छात्रों का एक जत्था घर पहुंच गया है। वहीं छात्रों ने वहां के हालातों के बारे में सरकार को बताया और कहा कि उन्होंने कैसे अपनी जान बचाई। मणिपुर में 3 मई को हुई हिंसा के बाद राज्य में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा अब तक बंद हैं। उन्होंने बताया कि कई बेकसूर लोगों की जान भी गई हैं। इस हिंसा में कई घरों को जला दिया गया।

बता दें कि इन विद्यार्थियों में महेंद्रगढ़ का कमलकांत, जींद की रितु, पलवल की शिवानी, सिरसा की नेहा और रोहतक का सागर कुंडू शामिल रहे।छात्रों को सकुशल वापस लाने के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मणिपुर प्रशासन से संपर्क साधकर हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हरियाणा के विद्यार्थियों की सकुशल वापसी का इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों को जल्दी वापस लाने के लिए पूरी व्यवस्था करें। हरियाणा सरकार ने मणिपुर में फंसे छात्रों की सूची तैयार कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here