Home Haryana पीएम मोदी और बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस डरी..अपने प्रत्याशियों की...

पीएम मोदी और बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस डरी..अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा नहीं कर पा रही -CM

101
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिले की होड़ल विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर की बेटियों की शादी में आशिर्वाद देने पहुँचे सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस की लोकसभा की टिकटों को लेकर बार- बार हो रही मीटिंग को लेकर कांग्रेस पर चुटकी ली। सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस पार्टी के अंदर भय का माहौल बना हुआ है जिससे टिकटों का फैसला नहीं हो पा रहा है.उन्होंने कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा और हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी में टिकटों की घोषणा को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है. टिकटों के वितरण में हो रही देरी को अब विपक्षी पार्टियां निशाना भी बनाने लगी हैं. पलवल में निजी समारोह के दौरान सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी को घेरा और कहा कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीत रहा है. उन्होंने कहा कि तीसरी  बार मोदी  पीएम  बनने जा रहे हैं जिसके भय के चलते कांग्रेसी अपने प्रत्यशियों की घोषणा नहीं कर पा रही है। दवाब बनाकर नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है, इसलिए टिकटों की घोषणा में देरी हो रही है और वो मंथन करने में लगे हैं।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटें देकर पहली बार देश की जनता ने पीएम बनाया उनके बाद 2019 के चुनाव में 303 सीटें दी अब बीजेपी व एनडीए इस लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर तीसरी बार इतिहास बनाने जा रही है। वहीं जब उनसे हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रंजीत चौटाला के चुनाव प्रचार से आदमपुर के भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की दूरी को लेकर पूछा गया तो सीएम कहा कि भव्य विश्नोई जल्द चुनाव प्रचार में उतरेंगे उनकी नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं उठता। भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं उनके खुद के लगातार कार्यक्रम और चुनी रैली चल रही हैं हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है कि 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीत रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here