कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर नशे के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास सहारण, धर्मपाल गुप्ता, व्यापारी नेता महावीर कंप्यूटर और जोरावर सकाड़ी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कलायत में लगातार नशा बढ़ रहा है। नशे से हो रही मौ*त थम नहीं रही हैं। क्या सत्ता में बैठे लोग इसकी जिम्मेदारी लेंगे? ऊपर से नीचे तक नशे की चैन बन गई है, संयोजित तरीके से न*शा सप्लाई किया जा रहा है।
भाजपा के राज में हरियाणा अपराध की भेंट चढ़ता जा रहा
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि अ*वैध श*राब की फैक्ट्रियों में किस किस नेता की भागीदारी है। जहरीली श*राब पीने से 50 से ज्यादा मौ*त हो चुकी हैं, लेकिन आज तक दोषियों को नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि बिना सरकार के संरक्षण के हरियाणा में नशा इतने बड़े पैमाने पर नहीं पहुंच सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंद पैसों के लालच में प्रदेश के युवाओं को न*शे की दलदल में झोंक दिया है। पिछले 10 साल से प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो न*शे की इतनी गंभीर हालत के लिए जिम्मेदार कौन है?डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कहा कि नशा बंद करने के लिए शिक्षा अच्छी करनी पड़ेगी, युवाओं को रोजगार देना पड़ेगा और नशे के कारोबार करने वालों को सलाखों के पिछे डाल दिया जाएगा तो स्थिति सुधर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है, ये किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, आंदोलनजिवी और उपद्रवी कहते हैं। किसान जब पीएम मोदी को अपना वादा याद करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे तो हरियाणा सरकार ने उनके रास्ते में कीलें ठोक दी।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में हरियाणा अपराध की भेंट चढ़ता जा रहा है। इसके अलावा भाजपा सरकार में कर्मचारी भी परेशान है, कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही।







