Home Haryana मुख्य सचिव ने उपायुक्तो को ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द...

मुख्य सचिव ने उपायुक्तो को ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे करवाने के दिए निर्देश

97
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने उपायुक्तों को निर्देश दिए  कि ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खराब फसलों की भरपाई मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता है।
मुख्य सचिव ने शनिवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों से रबी.फ़सल की खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने प्रशासनिक सचिवों, सभी जिलों के उपायुक्तों तथा रबी.फ़सल की खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं व सरसों की आवक तेजी से बढ़ रही है। किसानों व आढ़तियों से तालमेल करके रविवार को मंडियों में फसल की खरीद बंद रखें और ट्रकों व अन्य वाहनों के माध्यम से 24 घंटे में 50 प्रतिशत गेहूं व सरसों की फसलों का मंडियों से कल शाम तक उठान करवाकर गोदामों में रखवाएं। मंडियों में फसलों के उठान में कोताही न बरती जाए। वे स्वयं इसका फीडबैक लेंगे।
फसल का जे .फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर.अंदर फसल का किया जाए भुगतान
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने  कहा कि अगर गेहूं उठान के लिए आढ़ती अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तय रेट दे दिए जाएं।उन्होंने कहा कि किसान की फसल का जे .फॉर्म कटने के 72 घंटे के अंदर.अंदर फसल का भुगतान किया जाए। उन्होंने प्रदेश की अनाज मंडियों से फसलों का समय पर उठान करने और किसानों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को भी समय .समय पर अपने अधीन मंडियों की विजिट करने के भी निर्देश दिए। आढ़तियों के साथ तालमेल करके श्रमिकों की व्यवस्था करें ताकि ट्रकों से गेहूं की लोडिंग व अनलोडिंग में दिक्कत न हो।मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने फसल खरीद से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फ़सल की बिक्री करने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े साथ ही फसलों का भुगतान निर्धारित अवधि में हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सायलो को भी खरीद केंद्र बनाया गया है जहां पर किसान सीधा अपनी फसल बेचने के लिए ले जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here