Home Haryana बीजेपी विधानसभा चुनाव की टिकटों को लेकर करेगी बैठक…25 तारीख से पहले...

बीजेपी विधानसभा चुनाव की टिकटों को लेकर करेगी बैठक…25 तारीख से पहले पार्टी हाई कमान को सौंपेंगे रिपोर्ट

131
0
जींद, 21 अगस्त : भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने हरियाणा में एससी ए और बी वर्ग को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में  कहा कि चुनाव की घोषणा समय से पहले हो गई और सरकार ने इस बारे में चुनाव आयोग से परमिशन भी मांगी है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करती है और हरियाणा में अनुसूचित जाति के वंचित समाज को आरक्षण में अलग से भागीदारी देने का काम करेगी।
 कृष्ण बेदी ने कहा कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित करेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी इस बात की व्यवस्था करेगी कि मन की बात कार्यक्रम के बाद पार्टी के पोस्टर बैनर और झंडा हर घर तक पहुंचे। पोस्टर में जहां हरियाणा की 10 साल की उपलब्धि का जिक्र होगा वहीं 10 साल पहले की कांग्रेस सरकार की कुनीतियां भी जनता को बताई जाएंगी।बेदी मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
आज विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नही 
कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हरियाणा में अपनी चुनावी तैयारी शुरू करेगी। आज विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर को परिणाम आने के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेगी। कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा पूरे देश में ऐसा पहला राज्य है जहां 23 फसल एमएसपी पर खरीदने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर किसानों से इतना ही प्रेम है तो वह अपने शासित राज्यों में किसानों की फसल एमएसपी पर क्यों नहीं खरीद रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी 25 तारीख से पहले हरियाणा में टिकटों को लेकर अपनी एक बैठक कर पार्टी उच्च कमान को अपनी राय सौंप देगी। टिकट देने का काम केंद्रीय भाजपा का है और वह भी जल्द ही टिकटों की घोषणा कर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here