Home Haryana दिग्विजय सिंह चौटाला बोले..जजपा पार्टी कुरूक्षेत्र में उतारेगी लोकल उम्मीदवार...

दिग्विजय सिंह चौटाला बोले..जजपा पार्टी कुरूक्षेत्र में उतारेगी लोकल उम्मीदवार को चुनावी मैदान में

128
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला आज  लोकसभा चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पहले कार्यकर्ताओं की बैठक जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में ली। उसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला पार्टी के पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा के सेक्टर 3 कार्यालय में पहुंचे।
डॉक्टर सुशील गुप्ता, नवीन जिंदल और अभय सिंह चौटाला पर किया कटाक्ष
 दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा की मांग है कि उनको लोकल उम्मीदवार चाहिए क्योंकि बाहर के उम्मीदवार आते हैं वह जीतने के बाद दोबारा जनता के बीच नहीं जाते है,इसलिए जननायक जनता पार्टी द्वारा लोकल उम्मीदवार को मैदान में उतरा जाएगा। पार्टी के पास 5 से 7 लोकसभा चुनाव को लेकर नाम आए हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरूक्षेत्र लोक सभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉक्टर सुशील गुप्ता और भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब आदमी अपने काम से हटकर कुछ अलग करता है तो वह उसको शूट नहीं करता।और जनता उसका मखोल बनाती है और आजकल वह मखोल इंटरनेट पर ज्यादा चलता है। अभय सिंह चौटाला के बयान की वह कुरुक्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस की रान्द काटने आए है इस बयान पर दिग्विजय सिंह चौटाला पर कटाक्ष कसते हुए कहा कि अभय सिंह चोटाला आम तौर पर ऐसी शब्दवाली का इस्तेमाल करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here