कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने आज से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है.इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र के हलका शाहाबाद में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा जनसभा आयोजित की गई.जिसमें पूर्व सांसद लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा कुरुक्षेत्र की सीट जीतने का दावा भी किया ।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें फिर से जनता की सेवा करने का मौका मिला है। निश्चित रूप से लोकसभा कुरुक्षेत्र की सीट हम जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगे। वहीं विपक्ष द्वारा लगातार नवीन जिंदल पर हो रहे जुबानी ह*मलों का जवाब देते हुए नवीन ने कहा कि वह किसी भी दल या नेता पर टिप्पणी नहीं करते ना ही मुझे कोई आवश्यकता है। मुझे और भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।निश्चित रूप से हम हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराने का काम करेंगे।







