Home Faridabad फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अनफिट स्कूल बस के काटे चालान…बसों को...

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अनफिट स्कूल बस के काटे चालान…बसों को किया इंपाउंड

113
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- दो दिन पहले हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए बस हा*दसे के बाद आज दूसरे दिन भी फरीदाबाद जिला प्रशासन ने अनफिट स्कूल बस के चालान करने और उन्हें इंपाउंड करने का अभियान चलाया। जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी 6 बसों को  इंपाउंड किया।
बता दें कि फरीदाबाद के जिला डिप्टी कमिश्नर स्वयं इस अभियान को देख रहे हैं। कल  विभाग ने यह अभियान चलाया था और नियमों का पालन न करने वाली 5 बसों को इंपाउंड किया था। फरीदाबाद के अलग अलग हिस्सों में  पुलिस और जिला प्रशासन नियमों का पालन न करने वाली बसों की जांच कर रहे हैं। फरीदाबाद के डीसी ने बताया कि अब रोजाना  इसी तरह अभियान  चलेगा और  अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की  जाएगी। उन्होंने बताया कि आज 6 स्कूल बसों को इंपाउंड किया है जबकि आरटीआई विभाग ने फरीदाबाद में कल पांच बसों को इंपाउंड किया था। डीसी की माने तो किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here