पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल जिले में बीती रात बिजली व गरज के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों ने सरकार से बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
गौरतलब है कि ओलावृष्टि के कारण पलवल जिले के गांव बामनीखेड़ा, सैलोटी, बड़ौली, मुनीर गढ़ी, नांगन ब्रहमण, छज्जूनगर, दीघोट, अटोंहा, लाडियाका, रूंधी, सहित अनेक गांवों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवाने की मांग की। किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं की फसल की गिरदावरी करवाई जाए और मुआवजा प्रदान किया जाए।







