कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल आरकेएम पैलेस में पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली है जिसमें उन्होंने चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों के बीच में जा रहा है. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस की विफलताओं को बता रहे है ।
यह लड़ाई लुटेरे और कमेरे वर्ग की है
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह लड़ाई लुटेरे और कमेरे की है. लुटेरा इस देश में कौन है ये देश के प्रधानमंत्री खुद बता रहे हैं कि कैसे एक व्यक्ति जो आज कुरुक्षेत्र लोकसभा का उम्मीदवार है, 40 हजार करोड रुपए का कोयला खा गया। हम इसकी इंक्वारी करेंगे और सरकार ने इसको क्लीन चीट देकर यहां लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया है। आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार राज्यसभा मेंबर सुशील गुप्ता रहा उन्होंने भी हरियाणा के लिए कोई काम नहीं किया। आज आम आदमी जान चुका है कि जिसकी सरकार है उसने 10 साल से उनकी कोई सुध नहीं ली ।अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि हरियाणा प्रदेश के हितों की किसी ने रक्षा की, हरियाणा प्रदेश की आवाज को उठाने का काम किया वह इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी है, इसलिए लोग इंडियन नेशनल लोक दल पार्टी का साथ देंगे।वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनाव में इससे बुरी दशा नहीं हो सकती. एक तरफ 400 पार का नारा दे रही है, दूसरी तरफ कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता जिनका लड़वाना चाहते हैं, वह खुद भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि है बाकी बची हुई सीटों पर हम बैठकर मंथन करेंगे और उन सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का काम करेंगे।







