Home Rohtak BJP सरकार जांच एजेंसियों का विपक्ष की आवाज दबाने को लेकर कर...

BJP सरकार जांच एजेंसियों का विपक्ष की आवाज दबाने को लेकर कर रही इस्तेमाल..लोकतंत्र के लिए गलत- दीपेंदर हुड्डा

113
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ED द्वारा की गई गिरफ्तारी पर  प्रतिक्रिया दी  है।कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आज हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत रेलवे रोड पर पहुंचे थे।दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सरकार द्वेष पूर्ण भावना से कार्रवाई कर रही है और संवैधानिक एजेंसी का विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है जो लोकतंत्र के लिए गलत है।  उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर भाजपा कार्रवाई कर रही है, लेकिन विपक्षी दल दबाव में नहीं है. भाजपा सरकार  इस तरह की द्वेष पूर्ण भावना से की गई कार्रवाई से लोगों में गलत मैसेज जा रहा है।
 सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ED की  इस कार्रवाई को द्वेष पूर्ण भावना रहित बताया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता सब देख रही है और संवैधानिक एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर भाजपा लोगों में गलत संदेश दे रही है।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी संवैधानिक एजेंसियों के माध्यम से सरकार ने दबाव बनाने की कोशिश की है इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या सोनिया गांधी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो, लेकिन कांग्रेस के नेता पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के वक्त भी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भाजपा सरकार ने फायदा लिया है और अब चंदा भी लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here