Home Accident फरीदाबाद में समर ग्रैंड मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, चारों तरफ...

फरीदाबाद में समर ग्रैंड मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, चारों तरफ मचा हाहाकार

197
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 10-11 मोड़ पर समर ग्रैंड मैरिज हॉल में भीषण आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मचा गया। पुलिस को जानकारी मिली कि समर ग्रैंड मैरिज हॉल में आग लग गई है। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी दी गई और मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया।

बता दें कि मैरिज हॉल में आग किचन के पास से लगना शुरू हुई है और धीरे-धीरे यह आग पूरे हॉल के अंदर फैल गई। देखते-देखते आग ने हॉल को अपनी चपेट में लिया। आस पास के लोगों को घर से दूर और आसपास के दुकानदारों को भी दुकानों से दूर कर वहां से हटाया गया। गनीमत यह रही कि यहां पर किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ और पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here