Home Haryana पूर्व मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा...

पूर्व मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

154
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-अनिल विज अब हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री नही है,  लेकिन विज के चाहने वाले कम नही हुए है। विज के पास उनके जन्मदिन पर वैसे ही चाहने वाले उनके पास बधाईयां देने पहुंच रहे हैं, जैसे पिछले सालों में विज के पास पहुंच रहे थे। विज के जन्मदिन  पर कोई गुलदस्ता दे रहा है तो कोई उन्हें गीत समर्पित कर गीत गाकर बधाई दे रहा है।
विज ने इस बार अपने जन्मदिन पर अपनी नातिन से केक कटवा अपने जन्मदिन को खास बनाया। अनिल विज ने कहा यह लोगों का अपार प्यार है कि लोग उनके पास बधाईयां देने आ रहे हैं। वे इसी साधारण तरीके से अपना जन्मदिन मनाते हैं।आज सुबह से ही पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा.लोग अपने अपने तरीके से उनको उनके जन्म दिन की बधाई दे रहे थे.इसी कड़ी में अंबाला बीजेपी महिला मोर्चा भी अनिल विज के निवास स्थान पर उन्हें उनके जन्म दिन की बधाई देने पहुंची. उन्होंने अनिल विज को जन्म दिन की बधाई दी और उनकी लंबी उमर की कामना की. उन्होंने कहा की पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बीजेपी के लिए बहुत काम किया है और अब वो पहले से भी ज्यादा काम करेंगे. उन्होंने अनिल विज को बीजेपी का सच्चा सिपाही बताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here