कुरूक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जिसके साथ मंडी हो जाती है उसकी फतेह हो जाती है। इसलिए मैं पिछले कई दिनों से मंडियों में ही जा रहा हूं। मंडी एक ऐसी जगह है यदि यहां से व्यापार न चले तो देश में खुशहाली नहीं हो सकती। क्योंकि अन्नदाता फसल उगाता है जिसको बिकवाने का काम आढ़ती करते हैं। जब देश के अन्नदाता के पास पैसे आते हैं तो पूरे देश में खुशहाली फैलती है और मंडी उसका माध्यम हैै।
भाजपा मंडियों को बंद करने में लगी, किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से मंडियों पर प्रहार कर रही है। गोदामों में ताला लगाकर अडानी के गोदामों में फसल बेचने को कहा जा रहा है। भाजपा धीरे धीरे मंडियों को बंद करने की नीयत पर चल रहे हैं। हर साल मजदूर की मजदूरी और मुनीम की सैलरी बढ़ जाती है मगर आढ़त नहीं बढ़ती। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि मैं जिस भी गांव में गया सभी ने कहा कि नायब सैनी कभी उनके गांव में नहीं आए वह हमेशा गायब रहे। जब मैंने नायब सैनी की लोकप्रियता पूछी तो लोगों ने कहा कि नायब सैनी की पत्नी ने जिला पार्षद का चुनाव लड़ा तो चौथे नंबर पर आई। जो अपनी इस छोटे से चुनाव में अपनी पत्नी को नहीं जीता पाया उसको भाजपा ने सीधा मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का न किसान, न व्यापारी, न महिला और न युवा किसी पर ध्यान नहीं देना। इनको केवल जात और धर्म की राजनीति करनी है।
लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ये चुनाव बहुत अहम : अशोक अरोड़ा
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अबकी बार ये चुनाव बहुत अहम है क्योंकि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा इसलिए 400 पार का नारा दे रही है ताकि संविधान को आसानी से खत्म किया जा सके। लेकिन इस बार भाजपा 200 भी नहीं करेगी।







