पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)- कंप्यूटर लैब सहायक पिछले 13 सालों से और कंप्यूटर शिक्षक पिछले 11 सालों से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत है. जबकि कम्प्यूटर लैब सहायक का वेतन मात्र 12 हज़ार है और कंप्यूटर टीचर का वेतन मात्र 18 हज़ार है. इसमें गर्मी व सर्दी की छुट्टियां वेतन नहीं दिया जाता है. वेतन वृद्धि को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा पिछले 10 महीने से हमारी फ़ाइल चलायी हुई है जो फ़ाइल आज के समय फ़ाइनेंस डिपार्टमेंट के अंदर है और यह फ़ाइल पिछले 10 महीनों से ऐसे ही अधिकारियों के चक्कर काट रही है. इस बात से तंग आकर वीरवार को 4200 कंप्यूटर लैब सहायक और कंप्यूटर टीचर्स पंचकुला की सड़कों पर किया रोष प्रदर्शन किया.
राज्य प्रधान करमजीत संधु ने बताया ये समस्याए
राज्य प्रधान करमजीत संधु ने बताया कि प्रदेश भर के लगभग 4200 कंप्यूटर लैब सहायक और कम्प्यूटर टीचर इस समय निराश है क्योंकि उनकी मांगें पूरी नही की जा रही है. अधिकारी उनकी वेतन वृद्धि की फ़ाइल को लटका रहे है. कंप्यूटर लैब सहायकों और कंप्यूटर टीचर्स ने बीती 11 जनवरी को करनाल सी एम सिटी में प्रदर्शन किया था, तो मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला के द्वारा 25 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलवाने का लिखित में समय दिया गया था लेकिन अभी तक नही मिलवाया गया है.करमजीत संधु ने बताया कि कंप्यूटर लैब सहायक और टीचर हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 10 व 12 सालो से कार्य कर रहे है और इस समय कम्प्यूटर लैब सहायको का वेतन मात्र 12000 और कम्प्यूटर टीचर का वेतन मात्र 18000 है. इतने कम वेतन में सरकार काम पूरा लेती है. सरकार हर कार्य को डिजिटल करती जा रही तो सरकार के हर डिजिटल कार्य में कम्प्यूटर लैब सहायक और टीचर का योगदान है. हर साल 15 दिन सर्दी की छुट्टियों का वेतन और 30 दिन गर्मी की छुट्टियों का वेतन शिक्षा विभाग द्वारा काट लिया जाता है. कंप्यूटर लैब सहायकों और टीचरो की मांग है कि गर्मी व सर्दी में होने वाली छुट्टियों का वेतन न काटा जाए वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाये ताकि हम अपने परिवार का गुजारा चला सके. आज सभी जिला से कंप्यूटर लैब सहायक और कंप्यूटर टीचर मौजूद रहे।







