Home Haryana भाजपा को रास नहीं आ रहा कांग्रेस का घोषणा पत्र.. बताया...

भाजपा को रास नहीं आ रहा कांग्रेस का घोषणा पत्र.. बताया चुनावी छलावा

245
0
भिवानी,19  सितंबर :विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया।कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र की सच्चाई जनता तक लाने के उद्देश्य से निर्वतमान वित्त मंत्री एवं लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने बुधवार को स्थानीय तोशाम बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने प्रेस वार्ता में उठाए ये मुद्दे
 पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा घोषित की गई गारंटियां केवल एक और चुनावी छलावा है, जो जनता को बहाने व भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता के साथ खेलना और उनके विश्वास के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की पुरानी आदत है. कांग्रेस अब भी अपनी इस आदत से बाज नहीं आ रही।जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस की दो लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी दरअसल एक और चुनावी धोखा है। कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज शर्मा ने साफ किया है कि यह गारंटी पर्ची और खर्ची पर आधारित होगी। खुलेआम कांग्रेस उम्मीदवार 50 वोट लाओ और एक सरकारी नौकरी पाओ का ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा कि असंध से कांग्रेस उम्मीदवार का ब्यान कि सरकार बनते ही सबसे पहले वे अपने रिश्तेदारों और अपना घर भरेंगे, यह दर्शाता है कि कांग्रेस का असली चेहरा क्या है। इनके ब्यान से स्पष्ट है कि कांग्रेस केवल अपने चहेतों और रिश्तेदारों को ही नौकरियों और अन्य अवसरों में प्राथमिकता देने की योजना बना चुकी है।
जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की जो गारंटी दी है, वो सिर्फ जनता को बहकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हरियाणा में पहले से ही गरीब परिवारों को 500 रूपये में गैस सिलेंडर दे रही है। उन्होंने कहा कि खाली वायदे और बेतुके दावे करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रसे ने किसानों को एमएसपी और ज्यादा भाव देने की गारंटी दी है, लेकिन यह भी उसी खोखले प्रचार का ही हि स्सा है, जैसा कि अन्य उनके अन्य वायदों में देखा गया है। कांग्रेस के वायदे महज चुनावी  चालबाजी है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी गारंटियां सच होतीं, तो कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना में किसानों को उचित दाम और एमएसपी मिलती। वहां की स्थिति यह है कि कांग्रेस ने केवल झूठे वायदे किए, जबकि असल में किसानों को कोई लाभ नहीं मिला।
 भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार पहले ही 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। कांग्रसे की गारंटियां सिर्फ चुनावी  दिखावा है, जबकि भाजपा सरकार ने वास्तविकता और प्रभावी उपाय लागू किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महिलाओं को 2 हजार रुपये देने की गारंटी भी उसी झूठे प्रचार का हिस्सा है। यह वही पुराना ढर्ऱा है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में न तो लोगो को तनख्वाह मिल रही है, न ही पेंशन, जिन महिलाओं को इन्होंने पैसे दिए उनको भी वापस करने की टेंशन उन्हे हो रही है।
जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को शक्ति देने का दावा अपनी गारंटी में किया है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई का पर्दाफाश हाल ही में हुआ है। कांग्रेस की महिला सांसद शैलजा को न तो सम्मानित किया गया, न ही उनकी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इसी तरह हुड्डा के समर्थकों ने खुद उनकी नेत्री शैलजा के खिलाफ जाति सूचक  शब्दों और अभद्र टिप्पणियां की। यह कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण की गारंटी की सच्चाई है, उनके केवल शब्दों में ही शक्ति और सम्मान है, वास्तविकता में नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here