फरीदाबाद, 2 जनवरी –कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि 2025 में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता हुआ नजर आएगा। उन्होंने तहसीलों में भ्रष्टाचार को लेकर भी बड़ा संज्ञान लिया है.साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि तहसीलों में कोई भी भ्रष्टाचार करता हुआ मिला तो उसको किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में दो तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने चेतावनी दी है की जो लोग सो रहे थे कि उनका कोई नहीं देख रहा.पिछले दो महीने से ऐसे सभी अधिकारी और कर्मचारियों को वॉच किया जा रहा था और अब इन भ्रष्ट और काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.जिसके तहत गुरुग्राम और दूसरा महेंद्रगढ़ के तहसीलदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नए साल के मौके पर उन्होंने हवन का आयोजन किया. जहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और क्षेत्र की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।







