गुरुग्राम, 20 नवंबर – गुरुग्राम नगर निगम ने प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए टीमें गठित की है और ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है जो प्रदूषण फैला रहे हैं या फिर ग्रेप -4 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.इसी कड़ी में नगर निगम की तरफ से लगभग 550 से ज्यादा चालान काटे गए हैं तो वहीं लाखों रुपए की चालान राशि वसूली गई है।
नगर निगम ने 550 से ज्यादा किए चालान
गुरुग्राम नगर निगम लगातार लोगों से यही अपील कर रहा है कि जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है उसे भी प्रशासन अपना काम कर रहा है लेकिन उसे बीच लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी और यही कारण है कि जिस तरह से नगर निगम की तरफ से जो टीम में गठित की गई थी वह पूरी तरह से पहनी नजर बनाए हुए हैं इसी कड़ी में गुरुग्राम में लगभग साढे 500 से ज्यादा चालन किए गई है.नगर निगम कमिश्नर की तरफ से साफ निर्देश जारी किए गए हैं यदि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो कहीं कूड़े में आग लगाएगी या फिर ग्रेप-4 के नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसको बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा.नगर निगम की तरफ से सभी चलानो पर वसूल की गई राशि लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए है।
नगर निगम कमिश्ननर साफ कर दिया है कि लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन इस बीच लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी कि लगातार जिस तरह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वह काफी खतरनाक है और ऐसे लोग जब ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करेंगे तो निश्चित तौर पर उस प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा।







