Home Haryana जगदीश नायर बोले…किसी के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं..10 कि...

जगदीश नायर बोले…किसी के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं..10 कि 10 सीटों पर होगी BJP की जीत

163
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-  विधायक एवं  हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने होडल में करीब 30 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किये.वहीं  जगदीश नायर से हिसार के सांसद द्वारा बीजेपी छोड़ने के सवाल के जवाब में  कहा कि किसी के जाने से  अब पार्टी पर कोई असर नहीं पड़त.  10 की 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी और विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा 50 सीट के पार होगी,  देश प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
 विधायक जगदीश नायर ने कहा  यह सभी विकास कार्य आगामी 6 माह में पूरे कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार लोगों को सेवाएं-सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। लोगों की सुख सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार दिन-प्रतिदिन विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। विधायक जगदीश नायर ने साथ ही विभिन्न रास्तों व सडक़ों के निर्माण कार्य के भी शिलान्यास किए, जिनमें 3 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बाबरी मोड से गौडोता चौक नाले तक बनने वाले रास्ते, 4 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से काली मूर्ति से गौडोता चौक तक बनने वाले रास्ते, 88 लाख रुपए की लागत से पुन्हाना रोड से रोहता पट्टी तक बनने वाले रास्ते, 21 लाख रुपए की लागत से एमकेएम कॉलेज से गुलाब फौजी तक बनने वाले रास्ते, 59 लाख रुपए की लागत से पुन्हाना मोड से ढाडी पोखर नाला तक बनने वाले रास्ते, 44 लाख रुपए की लागत से गरीबा चौक से राजू मेंबर वार्ड नंबर-19 तक बनने वाले रास्ते सहित 35 करोड़ की लागत से पूरे होने वाले दर्जनों उद्घाटन किये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here