Home Haryana ईरान-इसराईल युद्ध के चलते कतर से 500 भारतीयों की वापसी, हरियाणा के...

ईरान-इसराईल युद्ध के चलते कतर से 500 भारतीयों की वापसी, हरियाणा के 5 युवा शामिल

19
0

रोहतक |  ईरान और इसराइल के बीच जारी युद्ध के चलते कतर के दोहा में फंसे करीब 500 भारतीय सुरक्षित भारत लौट रहे हैं। दोनों देशों से लगातार बमबारी और मिसाइल हमले हो रहे हैं, जिससे वहां का हालात सामान्य नहीं रहे और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में थी।

रोहतक के गांव मायना के सुरेंद्र उर्फ काला ने बताया कि भारतीय नागरिक अब कतर एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं और बोर्डिंग पास लेकर फ्लाइट के माध्यम से भारत लौटने के लिए तैयार हैं। इस वापसी में हरियाणा के पांच युवा भी शामिल हैं। इनमें अंबाला से पारस, कैथल से मंदीप, पानीपत से रवि, सोनीपत से अमित और सुरेंद्र मायना स्वयं शामिल हैं।

सुरेंद्र ने बताया कि 28 फरवरी से ही आसमान में मिसाइलों और बमबारी की लगातार आवाज सुनाई दे रही थी, जिससे भारतीय काफी भयभीत थे। उनके होटल से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर मिसाइलें गिर रही थीं। इससे पहले 9 मार्च को सुरेंद्र ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था, जिसमें मंत्री ने सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया।

सुरेंद्र ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्होंने दोहा से कई वीडियो साझा किए, जिनमें आसमान में मिसाइलों के दृश्य दिखाई दिए। 19 मार्च को वीडियो कॉल के दौरान अनिल विज ने सुरेंद्र के साथ रहने वाले अम्बाला और सोनीपत के अन्य युवाओं का भी कुशलक्षेम जाना। इस बीच, अन्य भारतीय नागरिक भी सुरक्षित भारत लौट रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here