Home Ambala डाक विभाग भोले के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल…शिव मंदिरों में लगाए...

डाक विभाग भोले के भक्तों तक पहुंचाएगा गंगाजल…शिव मंदिरों में लगाए जाएंगे स्टाल

192
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भोले के भक्तों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. लोग भोले को मनाने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से कंधे पर कांवड़ उठाए गंगाजल लेकर आ रहे है,  जिससे वो महाशिवरात्रि पर्व पर भोले का गंगाजल से जल अभिषेक करेंगे.बहुत से लोग हरिद्वार नही जा सकते और वो भोले नाथ को गंगाजल चढ़ाना चाहते है तो ऐसे लोगों के लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल बोतलों में भरकर लाया गया है और महाशिवरात्रि के दिन अंबाला के सभी बड़े शिव मंदिरों में स्टाल लगाकर गंगाजल वितरित किया जायेगा. हालंकि अभी भी पोस्ट ऑफिस से भोले के भक्त गंगाजल खरीद सकते है.
 जीपीओ अंबाला कैंट के प्रवर डाक पाल हरीश कुमार गुंबर ने  बताया कि जीतने भी प्राचीन शिव मंदिर है. वहां पर शिवरात्रि के दिन स्टाल लगाए जायेंगे ताकि जो भी भक्त गंगाजल लेना चाहे तो वहां से गंगाजल लेकर भोले को चढ़ा सके. उन्होंने बताया कि इसके इलावा भी अगर कोई रिक्वायरमेंट आती है तो वहां भी गंगाजल भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ये बहुत अच्छी स्कीम चलाई गई है और हर घर तक गंगाजल पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है और अभी से लोग गंगाजल लेने आ रहे है. उन्होंने बताया की गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपए में दी जा रही है और इसमें गंगाजल का मूल्य नहीं लगाया गया ये केवल बोतल की कीमत है.वहीं जब इस बारे में लोगो से बात की तो उन्होंने डाक विभाग की इस सकीम  की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि जो लोग हरिद्वार और ऋषिकेश नहीं जा पाते वो यहां से गंगाजल लेकर भोले बाबा का गंगाजल से अभिषेक कर सकते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here