Home Haryana पटवारियों की हड़ताल से लोगों के काम अटके, सरकार कर रही अनदेखी...

पटवारियों की हड़ताल से लोगों के काम अटके, सरकार कर रही अनदेखी : AAP

149
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को पटवारियों की हड़ताल को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटवारी और कानूनगो की हड़ताल को 15 दिन हो चुके हैं। जिससे प्रदेश की जनता के काम अटके पड़े हैं और सरकार लोगों की परेशानियों के समाधान के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की हड़ताल से प्रदेश की जनता के काम अटके पड़े हैं।  अकेले अंबाला में 7500 इंतकाल, 1350 जाति प्रमाण पत्र, 210 नक्शे सत्यापन और 50 निशानदेही की फाइलें अटकी पड़ी हैं। लेकिन प्रदेश सरकार पटवारियों की मांगों की सुनवाई नहीं कर रही।
जल्द से जल्द प्रदेश सरकार करे समाधान
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि पटवारियों के धरने से सरकार व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही है।  हड़ताल के चलते भूमि से जुड़े कार्य व रिहायशी प्रमाण-पत्र व दूसरे प्रमाण-पत्रों सहित तहसीलों से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से ठप्प हैं।  पटवारियों की हड़ताल से लगभग 400 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो चुका है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से प्रदेश के 14 जिलों के 1 लाख 44 हजार फाइलें लंबित हैं। 1678 से ज्यादा जमानत अटक गई है। इसके अलावा 17033 रजिस्ट्री भी अटक गईं। अकेले कुरुक्षेत्र में 100 करोड़ से अधिक का राजस्व अटका हुआ है। वहीं सिरसा में 3000 रजिस्ट्रियां, 4500 जमाबंदी के नक्शे, 3000 इंतकाल, 1800 डोमिसाइल, 350 लोन के लिए फाइल के काम नहीं हो पा रहे। इसी तरह कैथल में 1000 रजिस्ट्रियां और जमानत को लेकर 200 लोग प्रभावित हैं। झज्जर में 114 पटवारी व 18 कानूनगों कार्यरत हैं। करीब 2 करोड़ के आसपास का राजस्व को रोजाना नुकसान हो रहा है। 150 के आसपास रोजाना रजिस्ट्रियां होती हैं। इसी तरह सीएम खट्टर के गृह जिले करनाल में 4041 रजिस्ट्री, 1842 अन्य प्रमाणपत्र भी लंबित हैं। यमुनानगर में 800 रजिस्ट्रियां प्रभावित हो गई हैं। एक हजार इंतकाल, 1100 के करीब जाति व रिहायशी प्रमाण पत्र, जमानत को लेकर काम प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सोनीपत में ही 5300 फाइलें पेंडिंग पड़ी हैं।आम आदमी पार्टी ने  हरियाणा सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द समाधान निकाले, राजस्व और जनता का नुकसान होने से रोके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here