गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक बस और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त फरीदाबाद से गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में पार्टी करने आए थे। पार्टी से वापस आते समय सोमवार सुबह करीब 4-5 के बीच यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक अलग- अलग कारों में करीब 2 दर्जन बच्चे पार्टी करने आए थे। खेटावास इलाके में बस और मारुति बलेनो गाड़ी की टक्कर हो गई। इतना ही नहीं हादसे के बाद ट्रक चालक उनको बचाने की बजाए मौके से फरार हो गया। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।







