Home Haryana हरियाणा में तेज गर्मी का कहर जारी, 12 जिलों में लू का...

हरियाणा में तेज गर्मी का कहर जारी, 12 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 4 जिलों में बारिश की संभावना

122
0

हरियाणा  | हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तपती धूप और लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राहत की खबर यह है कि कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

21 से 24 मई तक बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 मई के बीच हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

  • 21 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में हल्की बारिश की 25% संभावना है।
  • 22 मई को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
  • 23 मई को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बारिश की संभावना जताई गई है।
  • 24 मई को फिर से इन्हीं तीन जिलों (अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला) में बारिश हो सकती है।

सिरसा रहा सबसे गर्म जिला

मंगलवार को प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इस दौरान हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां गर्मी ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अत्यधिक गर्मी और लू से बचने के लिए एहतियात बरतें, खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here